Kanpur । केसीए के केडीएमए क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन के मैच में विनर्स क्लब ने कानपुर साउथ को 71 रन से मात दी। जबकि जूनियर डिवीजन के क्वार्टर फाइनल मैच में रिजर्व बैंक ने केएन टाइटंस को 47 रन हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए सीनियर डिवीजन के मुकाबले में विनर्स क्लब ने 31.1 ओवर में 264 रन बनाए। टीम से आशुतोष वर्मा ने 67, प्रियांशु रावत ने 56 व प्रथम बाथम ने 49 रन बनाए, ताे गेंदबाजी में शौर्यदीप ने तीन, अमन भदौरिया व आलोक यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर साउथ की पूरी टीम 31.3 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई।
टीम से अमन यादव ने 54 रन, उत्कर्ष यादव ने 44 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अखिलेश निषाद व कृष्णा मिश्रा ने तीन-तीन, आशुतोष वर्मा व मिशम अब्बास ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।जूनियर डिवीजन के क्वार्टर फाइनल मैच में रिजर्व बैंक की टीम ने 32 ओवर में नौ विकेट पर 173 रन बनाए। टीम से सतीश जायसवाल ने 37, अमित मिश्रा ने 27, रतनेश ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नवल कुमार ने तीन, अब्दुल करीम व आकाश जैन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएन टाइटंस की पूरी टीम 28.2 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से राज आर्यन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमित मिश्रा, शशांक शेखर व शिवम पाण्डे ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।


