Friday, June 5, 2026
HomeखेलKanpur : आयुष के ऑलराउंड प्रदर्शन से स्ट्राइकर जोन की बड़ी जीत

Kanpur : आयुष के ऑलराउंड प्रदर्शन से स्ट्राइकर जोन की बड़ी जीत

।Kanpur । प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में क्रिक-आईटी स्ट्राइकर जोन टीम ने कर्मि​शियल क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हराया। जीत में गेंदबाजी में आयुष कुमार प्रजापति ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया।
नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए मैच में कमि​र्शियल क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम क्रिक-आईटी स्ट्राइकर जोन की घातक गेंदबाजी के आगे 22.4 ओवर में 89 रन पर ढ़ेर हो गई।

टीम से पीयूष ने सर्वा​धिक 27 व रनवीर सिंह ने 16 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में अनंत ने दो, दीपक, आयुष, सोम, अंबुज, सुमित पाल, राजवीर व अंश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिक-आईटी स्ट्राइकर जोन की टीम ने 12.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में आदित्य ने 35 व आयुष ने 23 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में पीयूष ने दो को आउट किया। गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने वाले आयुष कुमार प्रजापति को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...