Kanpur। कानपुर के टीएसएच ग्राउंड पर खेले गए द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में गोल्डी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जे.के. मैक्स इलेवन को 25 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी जे.के. मैक्स इलेवन के सामने गोल्डी इलेवन ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। टीम की ओर से अनुज शर्मा (38 रन), राहुल कपूर (32 रन) और शादाब (30 रन) बनाकर अहम पारियां खेलीं। वहीं अंत में डॉ. हरित कुमार ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जे के मैक्स इलेवन की तरफ से जिमी चक ने 18 रन देकर 4 विकेट और शरीफ ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जे.के. मैक्स इलेवन की टीम 17.4 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मोहम्मद सैफ अहसन ने शानदार 50 , और जय वालीचा ने 32 रन बनाए गोल्डी इलेवन के तरफ से डॉ. हरित कुमार ने 23 रन देकर 3 विकेट, अनुज शर्मा 19 रन पे 3 विकेट तथा अभिषेक द्विवेदी ने 24 रन देके 2 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
मैन ऑफ द मैच: जे के मैक्स इलेवन के *मोहम्मद सैफ*
मैंन ऑफ द टूर्नामेंट गोल्डी इलेवन के *अनुज शर्मा* को जैक्सन कमिंस के अमिताभ गुप्ता ने ट्रॉफी व 11000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
पुरस्कार वितरण में यू पी वी सी ए से डॉ आई एम रोहतगी, गिरीश कपूर, संजीव पाठक, विजय दीक्षित, राजेश शर्मा, विवेक जॉन, गोपाल शर्मा, शशिकांत खांडेकर, विकास मिश्र, गौरव मिश्रा,टीम के ऑनर्स से उत्तम केसरवानी, अमिताभ गुप्ता, योगेश अग्रवाल, सुदीप गोयनका, के सी ए से एस एन सिंह, संजय तिवारी,कौशल सिंह, दिनेश कटियार, नेगी, अंपायर तरुण कपूर, मनीष मालवीय, स्कोरर राजेश सिंह, कमेटी से जफर अलम, प्रदीप सालवान, राजेश जायसवाल, जय बजाज, बी एस निगम, हशमत हुसैन, अशोक गुप्ता, नव तिवारी, मनीष मेहरोत्रा आदि लोग उपस्थित रहे


