Kanpur। शहर के व्यस्ततम व्यापारिक केंद्रों में शामिल गुमटी बाजार में नगर निगम ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। जोन-5 की टीम ने मुख्य मार्ग, फुटपाथ और गलियारों को मुक्त कराते हुए लगभग 60 से 65 अवैध कब्जे हटाए।
नगर निगम जोन-5 के अधिकारी अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में चिन्हित स्थलों से गुमटियाँ, ठेले और बढ़े हुए काउंटर हटाए गए। अभियान के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित कर राहगीरों के लिए सुरक्षित मार्ग तैयार किया।
टीम में कर अधीक्षक नरेन्द्र देव, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, अभियन्त्रण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें शामिल रहीं।
टीम लीडर सूबेदार सत्यवीर सिंह, रमेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, अजय कुमार, हवलदार राम नरेश, राजय नारायण और राजस्व निरीक्षक विकास कुमार ने शांतिपूर्ण तरीके से कार्यवाही का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मुख्य मार्ग और गलियारों पर पुनः अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त विधिक कार्यवाही और जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।


