Monday, March 9, 2026
HomeखेलKanpur : मोनू पाल की तूफानी फिफ्टी, बाबे लालू जसराई को दिलाई...

Kanpur : मोनू पाल की तूफानी फिफ्टी, बाबे लालू जसराई को दिलाई आसान जीत

Kanpur।  केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में बाबे लालू जसराई ने खेरापति को नौ विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में स्पोर्टिंग यूनियन ने एवरो क्लब को 131 रन से हराया।

श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में खेरापति इलेवन की पूरी टीम 21.3 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से आदित्य शुक्ला ने 32, आर्यन सक्सेना ने 23 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने तीन, मधुर खन्ना, संचित व सिद्धार्थ ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबे लालू जसराई की टीम ने 13.5 ओवर में एक विकेट पर 106 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में अमित कुमार ने 41 रन, मोनू पाल ने 55 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में आर्यन सक्सेना ने एक को आउट किया। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में स्पोर्टिंग यूनियन ने 40 ओवर में 251 रन बनाए। टीम से अर्चित त्रिपाठी ने 75 व हिमांशु ने 57 रन की अर्द्धशतकीय पारियां व प्रतीक ने 29 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में लव अवस्थी ने चार, शिवम यादव ने तीन व स्पर्श तिवारी ने दो को आउट किया।

जवाब में एवरो क्लब की पूरी टीम 27 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से फराज अहमद ने 44 रन व आशीष मेहरोत्रा ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनुराग तिवारी व कार्तिक तिवारी ने तीन-तीन, सम्राट सिंह ने दो को आउट किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...