Tuesday, August 18, 2026
HomeखेलKanpur : डीपीएस कल्याणपुर और सिंहानिया स्कूल की जीत से आगाज

Kanpur : डीपीएस कल्याणपुर और सिंहानिया स्कूल की जीत से आगाज

Kanpur। बर्रा​स्थित पूर्णचंद्र बास्केटबाल कोर्ट पर बुधवार को अंतर विद्यालय आमंत्रण बास्केटबाल (बालक व बालिका वर्ग) प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को खेले गए लीग मुकाबलों के बालक और बालिका दोनों वगोZं में डीपीएस कल्याणपुर और सिंहानिया स्कूल ने जीत दर्ज की। दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालक वर्ग के मुकाबलों में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने हरमिलाप स्कूल को 31-10 से हराया। दूसरे मुकाबले में पूर्णचंद्र विद्यालय ने गुरुनानक पब्लिक स्कूल को 28-6 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में एलनहाउस खलासी लाइन ने एमआर जयपुरिया को 22-6 से पराजित किया। चौथे मुकाबले में दून इंटरनेशनल ने दुर्गा प्रसाद विद्यालय को 18-1 से मात दी। पांचवें मुकाबले में डीपीएस बर्रा ने एलनहाउस रूमा को 14-8 से हराया।

छठवें मुकाबले में सिंहानिया स्कूल ने श्रीराम एजुकेशन पनकी को 33-25 से पराजित किया। सातवें मुकाबले में एसडीईसी कल्याणपुर ने गौरव मेमोरियल स्कूल को 22-2 से हराया। आठवें मुकाबले में डीपीएस कल्याणपुर ने एलनहाउस खलासी लाइन पर 17-6 से जीत दर्ज की

बालिका वर्ग में लेन श्रीराम एजुकेशन पनकी ने गुरुनानक प​ब्लिक स्कूल को 10-6 से मात दी। दूसरे मैच में युगम इंटरनेशनल स्कूल ने एलनहाउस रूमा को 30-0 से हराया। तीसरे मैच में सिंहानिया स्कूल ने एमआर जयपुरिया को 12-8 से और चौथे मुकाबले में डीपीएस कल्याणपुर ने कुमारी उद्यान स्कूल को 20-5 से पराजित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...