Sunday, July 12, 2026
HomeखेलKanpur : सीआईएससीई नॉर्थ जोन एथलेटिक्स में सेंट एलॉयसिस और यूनाइटेड का...

Kanpur : सीआईएससीई नॉर्थ जोन एथलेटिक्स में सेंट एलॉयसिस और यूनाइटेड का दबदबा

Kanpur। कैंट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में दो दिवसीय सीआईएससीई नॉर्थ जोन एथलेटिक्स (बालक) प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इसमें सेंट एलॉयसिस और यूनाइटेड

स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी ने 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर कानपुर जिला एथलेटिक्स संघ के देवेश दुबे, मोहित दुबे, एसके यादव और किशोर वर्मा समेत विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सुशील चंद्रा, सौरभ श्रीवास्तव, शरद मिश्रा और रानी शर्मा मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम:::

अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सेंट लॉरेंस के यश यादव प्रथम, सद सैयद स्कूल के शिवम दूसरे और सेंट एलॉयसिस के अनमोल कुमार तृतीय रहे। लॉन्ग जंप में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के आरव रावत प्रथम, सेंट एलॉयसिस के वेदांत तिवारी दूसरे और अद्विक यादव तृतीय रहे।

अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में मेथाडिस्ट हाई स्कूल के आराध्य शर्मा प्रथम, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के अविरल श्रीवास्तव द्वितीय और सेंट एलॉयसिस स्कूल के रामेन्द्र शरण तृतीय रहे। शॉटपुट में सेंठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के दर्श रस्तोगी पहले, सेंट एलॉयसिस के अभिनव सिंह दूसरे और सेंट लॉरेंस के अनमोल कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

डिस्कस थ्रो में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के वंश विजय श्रीवास्तव पहले, सेंठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के दर्श रस्तोगी दूसरे और सेंट एलॉयसिस स्कूल के ईशान हैदर तीसरे स्थान पर रहे।अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में कात्यायन पब्लिक स्कूल के यशस्वी पांडे प्रथम, सेंट एलॉयसिस स्कूल के अभय पाल दूसरे और यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के मो. शरीफ तृतीय रहे।

800 मीटर दौड़ में कात्यायन पब्लिक स्कूल के मोहित पाल पहले, सेंट एलॉयसिस स्कूल के कार्तिक सिंह दूसरे और यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के ऋषित टंडन तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में सेंठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के अक्षांश शिव प्रथम, सेंट एलॉयसिस के प्रखर दत्त तिवारी द्वितीय और सेंट एलॉयसिस स्कूल के अनिरुद्व तृतीय रहे। शॉटपुट में सेंठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के माहीन हसन प्रथम, वेंडी स्कूल के अभिनव सिंह दूसरे और शीलिंग हाउस स्कूल के कुशाग्र सिंह तृतीय रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...