Monday, June 1, 2026
HomeखेलKanpur : डीपीएस कल्याणपुर में स्पोर्ट्स क्लास मैनेजमेंट ट्रेनिंग वर्कशॉप

Kanpur : डीपीएस कल्याणपुर में स्पोर्ट्स क्लास मैनेजमेंट ट्रेनिंग वर्कशॉप

Kanpur । डीपीएस कल्याणपुर में 31 मई 2026 से 3 दिवसीय ‘स्पोर्ट्स क्लास मैनेजमेंट ट्रेनिंग वर्कशॉप’ का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप 2 जून 2026 तक चलेगी।उत्तर प्रदेश स्थित सुपर हाउस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के 22 स्कूलों से 120 से अधिक प्रशिक्षकों ने इस वर्कशॉप में भाग लिया। आज दूसरे दिन हुए स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्रोग्राम में लेसन प्लान देकर उनको विस्तार पूर्वक प्रशिक्षकों को उनके बारे में जानकारी दी गई एवं खेल इक्विपमेंट के माध्यम से हो रहे खेल को नई तकनीकी से अवगत कराया गया।

 

एलएन आईपी ग्वालियर से आए हुए आशीष फुलकर एवं कृष्णकांत साहू जी ने लेसन प्लान के माध्यम से लोकोमोटो स्किल, फिजिकल लिटरेसी को बताया एवं दिव्यांग छात्रों को खेल को कैसे सिखाया जाए उसके बारे में इक्विपमेंट के माध्यम से विस्तार पूर्वक प्रशिक्षकों को जानकारी दी। विद्यालय की प्रिंसिपल डॉक्टर रिचा प्रकाश ने प्रशिक्षकों का हौसला बढ़ाया तथा इस प्रकार के स्पेशल चाइल्ड को खेल के माध्यम से खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...