Thursday, August 27, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी टी20 में दर्शकों की बल्ले-बल्ले, छक्का पकड़ने पर मिलेंगे...

Kanpur : यूपी टी20 में दर्शकों की बल्ले-बल्ले, छक्का पकड़ने पर मिलेंगे 5 हजार; लकी ड्रॉ में बाइक-टीवी जीतने का मौका

Kanpur । ग्रीन पार्क में यूपी टी20 लीग के निर्णायक दौर के साथ क्रिकेटप्रेमियों के लिए इनामों की बारिश भी होगी। शुक्रवार से शुरू हो रहे कानपुर चरण में दर्शकों के लिए ‘लकी सुपर 4’ ऑफर की घोषणा की गई है। इसके तहत स्टैंड में छक्का पकड़ने वाले दर्शक को पांच हजार रुपये नकद मिलेंगे, जबकि लकी ड्रॉ में बाइक, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और स्मार्टफोन जैसे आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

#kanpur

यूपी टी20 लीग सीजन-4 के कानपुर चरण को लेकर गुरुवार को ग्रीन पार्क में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी टी20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर के साथ सभी छह टीमों के कप्तान मौजूद रहे। डॉ. संजय कपूर ने कहा कि कानपुर क्रिकेट के जुनून के लिए जाना जाता है। ऐतिहासिक ग्रीन पार्क में प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले होने से खिलाड़ियों और दर्शकों को यादगार अनुभव मिलेगा।

चार तरह से जीत सकेंगे इनाम
‘लकी सुपर 4’ ऑफर के तहत दर्शकों को चार स्तर पर पुरस्कार दिए जाएंगे। ‘कैच द मैच’ में स्टैंड से छक्का पकड़ने वाले दर्शक को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। ‘स्टार ऑफ द मैच’ में भाग्यशाली दर्शक को किसी स्टार खिलाड़ी के हस्ताक्षर वाली क्रिकेट बॉल दी जाएगी। मैच के दौरान पूछे जाने वाले आसान क्रिकेट सवालों के सही जवाब देकर दर्शक तत्काल पुरस्कार जीत सकेंगे। वहीं लकी ड्रॉ में बड़े पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।
इन पुरस्कारों के लिए दर्शकों को डिस्ट्रक बाई जूमेटो ऐप के जरिए ऑनलाइन टिकट खरीदना होगा। पुरस्कार के लिए विजेता का स्टेडियम में मौजूद रहना और वैध टिकट दिखाना जरूरी होगा।

28 अगस्त से छह सितंबर तक 12 मुकाबले
कानपुर में यूपी टी20 का दूसरा चरण 28 अगस्त से छह सितंबर तक चलेगा। इस दौरान लीग चरण के अंतिम मुकाबलों के अलावा प्लेऑफ और फाइनल समेत कुल 12 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 28 अगस्त को शाम 7:30 बजे काशी रुद्राक्ष और नोएडा सुपर किंग्स के बीच होगा।
मेरठ मावेरिक्स सात मैचों में सात जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। बाकी पांच टीमों के बीच प्लेऑफ की दौड़ जारी है। छह सितंबर को ग्रीन पार्क में लीग का ग्रैंड फाइनल खेला जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...