Thursday, June 25, 2026
HomeकानपुरKanpur :सपा विधायको ने नगर आयुक्त को गिनाई जनसमस्याये, निस्तारण की मांग

Kanpur :सपा विधायको ने नगर आयुक्त को गिनाई जनसमस्याये, निस्तारण की मांग

Kanpur ।विधायक अमिताभ बाजपेई ने नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त, से भेंट कर विधानसभा सहित शहर में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण की मांग की।विधायक अमिताभ बाजपेई ने नगर आयुक्त के समक्ष सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सीवर, पार्कों के रखरखाव, आवारा कुत्तों की समस्या, धार्मिक यात्राओं के मार्गों की मरम्मत, जर्जर भवनों को ध्वस्त कराने, पार्किंग व्यवस्था, लंबित जलापूर्ति परियोजनाओं, डॉट नालों के सुदृढ़ीकरण, चुन्नीगंज कन्वेंशन सेंटर के संचालन, फूलबाग फल मंडी अग्निकांड से प्रभावित दुकानों के पुनर्निर्माण तथा घंटाघर चौराहे के सौंदर्यीकरण सहित अनेक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की।

#kanpur

उन्होंने विशेष रूप से सी.एम. ग्रिड रोड परियोजना में व्याप्त अव्यवस्थाओं, पेयजल, सीवर एवं विद्युत लाइनों को हो रहे नुकसान तथा कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही नगर निगम में विकास कार्यों की स्वीकृति, टेंडर एवं वर्क ऑर्डर जारी होने की प्रक्रिया को समयबद्ध बनाए जाने की मांग की।विधायक ने कहा कि वार्डों में सफाई कर्मचारियों एवं कूड़ा गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए, शहर के पुलों एवं फ्लाईओवरों पर उगे जंगली पेड़-पौधों को हटाया जाए तथा खुले कूड़ाघरों के आधुनिकीकरण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाई जाए।

#kanpur

उन्होंने श्री जगन्नाथ यात्रा एवं अन्य धार्मिक यात्राओं के मार्गों की तत्काल मरम्मत, पर्याप्त स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था तथा पेयजल संकट के समाधान हेतु नए हैंडपंप, रीबोर एवं सबमर्सिबल पंपों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग भी की।इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर निगम गर्ल्स इंटर कॉलेज हीरामन पुरवा एवं होम्योपैथिक अस्पताल भवन बांसमंडी जैसे जर्जर भवनों को ध्वस्त कर मलबा हटाने, मालवीय पार्क बारातशाला के पुनर्निर्माण, नाना राव पार्क में रिक्त पेडेस्टलों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित कराने तथा फेरी नीति का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग उठाई।

विधायक अमिताभ बाजपेई ने नगर निगम की योजनाओं एवं विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने पर बल देते हुए शासनादेश के अनुरूप शिलापट्टों की जांच कराने तथा आर्यनगर विधानसभा के सभी वार्डों में शिलापट्टों का सत्यापन कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जहां जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित नहीं हैं, वहां संबंधित भुगतान पत्रावलियों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।नगर आयुक्त ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक छावनी मोहम्मद हसन रूमी, नीरज सिंह, पार्षद मो. सारिया, फैजान रहमान, रजत बाजपेई, जावेद अख्तर गुड्डू, अनवर अली, मोहम्मद अली, विकास गुप्ता, सुरभित जायसवाल, दुर्गेश चक, बाबी एहसास, चंकी गुप्ता, प्रशांत मोहन जायसवाल, पुण्य जैन, मेराज, आकाश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...