Kanpur । केसीए से आबद्ध व सदर्न क्लब की ओर से प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को पहला मैच खेला गया। इसमें सदर्न क्लब ने स्टार क्लब को 92 रन से पराजित किया। श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में सदर्न क्लब ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 228 रन बनाए।
टीम से कृष्णा बाली ने 54, अमरजीत सिंह ने 43, अभिषेक ने 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में गोविंद गुप्ता ने चार, कुशल सक्सेना ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार क्लब की पूरी टीम 31.2 ओवर में 136 रन ही बना सकी। टीम से कुशल सक्सेेना ने 33, आर्यमान ने 28 व रिषभ गुप्ता ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कृष्णा बाली, अक्शा श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच कृष्णा बाली को चुना गया।


