अंडर-19 मुकाबले 12 जुलाई से प्रयागराज में, अंडर-14 व अंडर-17 सितंबर में गोरखपुर में होंगे
Kanpur। सीआईएससीई रीजनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कानपुर साउथ जोन की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की टीमों की घोषणा शनिवार को हुई। अंडर-19 प्रतियोगिता 12 से 15 जुलाई तक प्रयागराज में आयोजित होगी, जबकि अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की प्रतियोगिताएं सितंबर में गोरखपुर में खेली जाएंगी।
अंडर-14 टीम की कमान गुरु हरराय अकादमी के अथर्व श्रीवास्तव को सौंपी गई है। वहीं अंडर-17 टीम के कप्तान सेंट थॉमस स्कूल के मोहम्मद अहद खान बनाए गए हैं।
अंडर-14 की 16 सदस्यीय टीम में गुरु हरराय अकादमी के सर्वाधिक सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें अथर्व श्रीवास्तव, आयुष सोनकर, अंश यादव, अथर्व जायसवाल, श्रेयाश, यशस्वी शर्मा और अभिजीत सिंह शामिल हैं। मेरी जीजस एजुकेशन सेंटर (एमजेईसी) स्कूल से मिलन कुमार, मयंक कुमार, आरव यादव, सात्विक त्रिवेदी, आर्यन आनंद और सक्षम का चयन हुआ है।
पंडित डीपीएम स्कूल से सम्राट कुशवाहा, अनीकेत सिंह और युवराज सिंह को टीम में स्थान मिला है। स्टैंडबाय खिलाड़ियों में राघव वर्मा, विवान जायसवाल, सूर्यांश यादव, अभिनव सिंह और ईशान यादव शामिल हैं।
अंडर-17 की 16 सदस्यीय टीम में सेंट थॉमस स्कूल के सात खिलाड़ियों का दबदबा रहा। स्कूल से अनन्य बाजपेयी, मोहम्मद अहद खान, आराध्य यादव, बिलाल सिद्दीकी, आरव पांडेय, अवि मिश्रा और शशांक निगम का चयन हुआ।
एसआईपी स्कूल से रुद्र चंदवानी, हरसीस सिंह, कनव अरोड़ा, अनंत सिंह और दिनेश छतानी, जबकि गुरु हरराय अकादमी से वैदिक दीक्षित, लविश मल्होत्रा और आर्यन को जगह मिली। डॉ. बीकेडीएमएस स्कूल से श्लोक पांडेय भी टीम का हिस्सा हैं। स्टैंडबाय में अथर्व त्रिपाठी, कृष्णा सिंह, सुहैल शाह, श्रियांश यादववंशी और प्रखर वर्मा को रखा गया है।
अंडर-19 की 16 सदस्यीय टीम में द चिंटल्स स्कूल (टीसीएस), पंडित दीनदयाल मिश्रा स्कूल (पीटीडीपीएम), गुरु हरराय अकादमी और डॉ. बीकेडीएमएस स्कूल के खिलाड़ियों को स्थान मिला है। टीसीएस से आकर्षण सहगल, अभिजीत मिश्रा, स्पर्श सचान, नीरव सचान, तेजस निगम और उदय राज सिंह, पीटीडीपीएम से अंश कुमार, अनिल सिंह, अभिजीत रावत और आरव पाल, गुरु हरराय अकादमी से आदित्य कुमार सिंह, हिमांशु, दिव्यांश त्रिपाठी और मुनिक चंद्र तथा डॉ. बीकेडीएमएस से विवेक कुमार और प्रिंस कुमार का चयन हुआ है।
स्टैंडबाय खिलाड़ियों में युवराज भदौरिया, वशिष्ठ भारारा, कुणाल सिंह तोमर, अर्थम दुबे और रोशन सिंह राठौर शामिल हैं।
गुरु हरराय अकादमी के प्रबंधक मनमोहन सिंह और प्रिंसिपल मोनिका गुप्ता ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अकादमी के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर क्रिकेट कोच राहुल सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी रीजनल टूर्नामेंट में कानपुर साउथ जोन का नाम रोशन करेंगे।


