Thursday, February 12, 2026
HomeखेलKanpur : केडीएमए क्रिकेट टूर्नामेंट में सोनेट और फ्रेंड्स क्लब ने दर्ज...

Kanpur : केडीएमए क्रिकेट टूर्नामेंट में सोनेट और फ्रेंड्स क्लब ने दर्ज की शानदार जीत

Kanpur ।  केसीए की केडीएमए सीनियर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में गुरुवार को सोनेट क्लब ने वंडर्स को चार विकेट से पराजित किया। वहीं केडीएमए की जूनियर डिवीजन के मैच में फ्रेंड्स क्लब ने कानपुर स्टारलेट को छह विकेट से हराया।

किदवईनगर ​​स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मैच में वंडर्स क्लब ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 213 रन बनाए। टीम से निलेश कौल ने 93 रन की अर्द्धशतकीय, अभय यादव ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आनंद ने तीन, कनिष्क शर्मा ने दो, अंश राय, सुफियान व अव्यक्त ने एक-एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करते हुए सोनेट क्लब ने 39.4 ओवर में छह विकेट पर 217 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में सुयश सिंह ने 53 व सार्थक ने 56 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में यश यादव ने दो, सूरज, रोहित, साहुल व हिमेंद्र ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच आनंद को चुना गया। श्यामनगर ​स्थित पीएसी-ए मैदान पर जूनियर डिवीजन के मैच में कानपुर स्टारलेट ने 35.4 ओवर में 157 रन बनाए। टीम से श्याम कुमार ने 49, श्रेयांश ने 42 व अमर सिंह ने नाबाद 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मो. हसन ने तीन, वीर प्रताप व हसीन अहमद ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंड्स क्लब ने 35.2 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

जीत में शहवाज अली ने 51 रन, अ​भिजीत ने 31 रन, हसीन अहमद ने 27 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में ईशान अहमद, जितेश ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच हसीन अहमद को चुना गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...