Wednesday, May 20, 2026
HomeखेलKanpur : विराट सैनी की बल्लेबाजी से सोलोवर और नयन सिंह की...

Kanpur : विराट सैनी की बल्लेबाजी से सोलोवर और नयन सिंह की गेंदबाजी से मेपलवुड इलेवन विजयी

 

Kanpur । जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में बुधवार को पहले मैच में सोलोवर यूके इलेवन ने ओलिवर ब्राउन इलेवन को 10 विकेट से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में मेपलवुड इलेवन ने पर्फ इलेवन को 37 रन से हराया।

#kanpur

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए पहले मैच में ओलिवर ब्राउन इलेवन ने 24.4 ओवर में 158 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से अर्जुन सिंह ने 71 रन, देवांश त्रिपाठी ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रांजुल गुप्ता ने तीन, महेश कुमार ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सोलिवर यूके इलेवन ने 13.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में विराट सैनी ने 85 रन व कृष सिंह ने 58 रन की पारी खेली।

प्लेयर ऑफ द मैच विराट सैनी को चुना गया। किदवईनगर स्थित साउथ मैदान-ए पर खेले गए दूसरे मुकाबले में मैपलवुड इलेवन ने 25 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए। टीम से कार्तिक शुक्ला ने 32 रन, निशांत पाल ने 24 व नमन ने 23 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में रुद्रांश ने तीन, मयंक त्रिपाठी व आयुष मौर्या ने एक-एक विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्फ इलेवन की पूरी टीम 23.5 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से वेदांश ने 44 रन, अविरल सिंह ने 31 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में नयन सिंह ने चार, इबाद खान ने तीन, आदर्श प्रजापति ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच नयन सिंह को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...