Thursday, April 9, 2026
HomeकानपुरKanpur :  रेलवे की चौकसी से नाकाम हुआ तस्करी का खेल, 15...

Kanpur :  रेलवे की चौकसी से नाकाम हुआ तस्करी का खेल, 15 लाख का गांजा बरामद

कानपुर सेंट्रल के पास जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, बिहार ले जा रहा था आरोपी

Kanpur। कानपुर में रेलवे क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा और सघन चेकिंग का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 15 लाख रुपये कीमत का अवैध गांजा बरामद किया है।

घटना 9 अप्रैल की देर रात की है। पुलिस महानिदेशक रेलवे और पुलिस अधीक्षक रेलवे (प्रयागराज) के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल और आरपीएफ की टीम हैरिसगंज पुल के पास डीजल डिपो स्थित पानी की टंकी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध हालत में दिखाई दिया।

पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 13 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार युवक की पहचान रवीन्द्र कुमार (25) निवासी ग्राम बरघट्टा, जिला जमुई (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह इस गांजे को ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाने की तैयारी में था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने किया। टीम में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
रेलवे पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!