Tuesday, May 12, 2026
HomeखेलKanpur : स्काई क्लब फाइनल में, माधव गुप्ता बने मैच के हीरो

Kanpur : स्काई क्लब फाइनल में, माधव गुप्ता बने मैच के हीरो

Kanpur । सदर्न क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय सैमुअल बाली व बक्को देवी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें स्काई क्लब ने वीनस क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया।

श्यामनगर ​स्थित आरपीसीए मैदानप खेले गए मुकाबले में वीनस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से जितेंद्र ने 50 रन, जमशेद खान ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ईशू सचान व माधव गुप्ता ने तीन-तीन विकेट, सूर्यांश सिंह, अभय प्रताप व अमृत ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

जवाब में स्काई क्लब की टीम ने 26.3 ओवर में चार विकेट पर 117 रन बनाकर मैच जीता। जीत में वीर शर्मा ने 33 रन, माधव गुप्ता ने 27 व अनिरुद्दन सिंह ने 25 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में शुभम गोस्वामी ने व लकी राजपूत ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच माधव गुप्ता को चुना गया।

 

 

 

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!