Monday, May 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएसए में छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू, बच्चों को पर्यावरण...

Kanpur : सीएसए में छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू, बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का दिया

Kanpur ।  चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग में छह दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ रविवार को हुआ। 25 मई से 30 मई तक आयोजित इस शिविर में 4 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

#kanpur
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन और विभाग प्रभारी डॉ. मुक्ता गर्ग के नेतृत्व में आयोजित शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। शिविर में बच्चों को कहानी, डांस, खेल और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी।

#kanpur
कार्यक्रम के पहले दिन बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और पर्यावरण गीत पर नृत्य कराया गया। बच्चों ने क्राफ्ट गतिविधियों के तहत इको वॉरियर बैज और सीड बॉल्स तैयार किए। डॉ. मुक्ता गर्ग ने सीड बॉल्स के उपयोग और महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करके ही भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

शिविर के दौरान बच्चों को नेचर वॉक, रीसाइक्लिंग, जल प्रबंधन, पशु-पक्षियों के संरक्षण और पौधरोपण जैसी गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। सामुदायिक विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता डॉ. सीमा सोनकर ने शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस शिविर में विश्वविद्यालय परिसर और बाहरी क्षेत्रों से आए करीब 25 बच्चे भाग ले रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में नर्सरी टीचर श्रीमती रेनू, डॉ. सुमेधा चौधरी, डॉ. श्वेता तथा एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थियों ब्रिज किशोर, इंदु, अंजली, आरती, निहारिका और वैष्णवी ने सहयोग दिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...