Wednesday, August 12, 2026
HomeखेलKanpur : केवीएस राष्ट्रीय क्रिकेट में कानपुर की छह बेटियों का चयन

Kanpur : केवीएस राष्ट्रीय क्रिकेट में कानपुर की छह बेटियों का चयन

Kanpur । शहर के केंद्रीय विद्यालयों की बेटियों ने अंडर-17 बालिका क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए लखनऊ संभाग की टीम में स्थान पक्का किया है। लखनऊ संभाग की टीम तीन से सात अक्तूबर तक दिल्ली में होने वाली केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। टीम की घोषणा बुधवार को की गई।

चयनित टीम में कानपुर के केंद्रीय विद्यालयों की छह बालिकाएं शामिल हैं। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कैंट की सान्विका वर्मा, सृष्टि विश्वकर्मा और मन्नत, केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 चकेरी की कशिश तथा केवी आईआईटी कानपुर की अवनी सेंगर और सिया का चयन हुआ है।

टीम के कोच दीपक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों की तैयारियों को धार देने के लिए 21 से 30 सितंबर तक कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। शिविर में खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के विशेष टिप्स देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा।

केंद्रीय विद्यालय कैंट के प्रधानाचार्य सोम पाल ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। टीम में लखनऊ के केंद्रीय विद्यालयों से भी खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें केवी लखनऊ कैंट की दृष्टि, केवी गोमतीनगर-2 की समृद्धि जायसवाल, केवी गोमतीनगर-1 की अनुष्का और सौम्या यादव, केवी अलीगंज एस-2 की दानिशा रहमान, केवी अलीगंज एस-1 की रिचा राठौर और शिवांशी सिंह तथा केवी माती एस-1 की आदिति शामिल हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...