मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : सीसामाऊ उपचुनाव : सीएम योगी 16 नवंबर को रोड शो कर भाजपा को वोट देने का करेंगे अपील
कानपुर

Kanpur : सीसामाऊ उपचुनाव : सीएम योगी 16 नवंबर को रोड शो कर भाजपा को वोट देने का करेंगे अपील

Akash Chaudharyअपडेट: November 14, 2024

भाजपा रोड शो की तैयारी में जुटी,बाटी गई जिम्मेदारी

Kanpur ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 16 नवंबर को सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव के अंतर्गत बजरिया चौराहे से लेकर गोपाल टॉकीज चौराहा लेनिन पार्क से बाएं आनंद बाग चौराहा से संगीत टॉकीज चौराहे पर प्रस्तावित रोड शो की एक तैयारी बैठक होटल रॉयल पैराडाइज जीटी रोड में दोपहर 12 बजे आहूत की गई जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता सांसद रमेश अवस्थी जिला अध्यक्ष दीपू पांडे शिवराम सिंह आदि नेताओं ने भाग लिया ।
रोड शो में बनेंगे 12 ब्लॉक बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री के रोड शो में १२ ब्लॉक बनाएं जाएंगे जिसमें विभिन्न संगठनों को एक एक प्वाइंट निर्धारित होगा जहां पर वह अपनी टोली के संग मुख्यमंत्री का अभिवादन करेंगे ।

#kanpur

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू होगा रोड शो

रोड शो के शुभारंभ में पूज्य साधु संत एवं बटुकों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण एवं शंखनाद से होगा ।सिख समाज सिंधी समाज कायस्थ समाज वैश्य समाज सहित विभिन्न समाज के लोग अलग अलग ब्लॉक पर योगी का स्वागत करेंगे इसके अतिरिक्त अनेकों सामाजिक वर्गों के लोगों को भी ब्लॉक निर्धारित किए जा रहे ।
महिला मोर्चा की 500 कार्यकर्ता कमल साड़ी में चलेगी
बैठक में यह भी तय हुआ कि महिला मोर्चा की 500 बहनें कमल साड़ी पहन कर रोड शो में आगे आगे चलेंगी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रोड शो में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा मीडिया व्यवस्था को देखेंगे।
भगवमय होगा रोड शो का रूट
इसके अतिरिक्त रोड शो के संपूर्ण मार्ग को भगवामय करते हुए भाजपा के झंडों से मार्ग को पाटा जाएगा जिसकी जिम्मेदारी आनंद मिश्रा अभिमन्यु सक्सेना अवधेश सोनकर संतोष शुक्ला पार्षद आलोक पांडे गोविंद शुक्ला विवेक शर्मा, धीरज साहू अनंत मिश्रा हर्षित तिवारी दिव्यांश मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है ।भाजपा नेताओं ने रूट का किया निरीक्षण देर शाम भाजपा नेताओं ने बजरिया चौराहे से लेकर संगीत टॉकीज चौराहे तक रोड शो मार्ग का निरीक्षण करते हुए साथ चल रही टीम को प्वाइंट वाइस निर्देशित किया ।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने दी ।

https://parpanch.com/new-delhi-ajit-pawar-faction-contested-elections-on-its-own-supreme-court-advised-not-to-use-sharad-pawar-image/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *