Kanpur। 15 अगस्त की सुबह शहरवासियों को नागरिक सुरक्षा विभाग के सायरन की तेज आवाज सुनाई देगी। हालांकि इस आवाज को सुनकर घबराने की जरूरत नहीं है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभाग सायरन का परीक्षणात्मक संचालन करेगा।
नागरिक सुरक्षा विभाग के उपनियंत्रक के अनुसार, 15 अगस्त को सुबह 7:58 बजे से 8:00 बजे तक दो मिनट सायरन ऑल क्लियर (उच्च ध्वनि) में बजेंगे। इस दौरान शहर के लोगों को तेज सायरन की आवाज सुनाई दे सकती है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सायरन बजना किसी आपात स्थिति, खतरे या किसी अप्रिय घटना का संकेत नहीं होगा। यह स्वतंत्रता दिवस के निर्धारित कार्यक्रम का हिस्सा है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि सायरन की आवाज सुनकर भ्रमित या भयभीत न हों।


