Friday, August 7, 2026
HomeखेलKanpur : शतरंज की बिसात पर सिंघानिया सेंटर की बढ़त

Kanpur : शतरंज की बिसात पर सिंघानिया सेंटर की बढ़त

95 खिलाड़ियों ने दिखाई चालों की बाजीगरी, पहले दिन तीन राउंड पूरे

Kanpur। चौबेपुर के तातियागंज स्थित विन्यास पब्लिक स्कूल में गुरुवार को केएसएस जोन-ए कक्षा 6 से 8 बालक वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में सीबीएसई जोन-बी के 19 विद्यालयों के 95 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक वरुण कटियार ने सफेद मोहरों से पहली चाल चलकर किया। प्रतियोगिता पांच राउंड में आयोजित की जा रही है, जिसमें पहले दिन तीन राउंड के मुकाबले संपन्न हुए।

तीन राउंड की समाप्ति के बाद सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर छह अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल की मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है। वहीं युगम इंटरनेशनल स्कूल, स्कॉट वर्ल्ड स्कूल, वुडबाइन गार्डेनिया, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल और दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन चार-चार अंकों के साथ खिताबी दौड़ में बने हुए हैं।

प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक रूपा शुक्ला रहीं, जबकि कमल खेमानी, अजीत विश्वकर्मा, अलीम अंसारी ने सहायक निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में विद्यालय की प्रिंसिपल शैली वली, क्रीड़ा शिक्षक अरुण कुमार शर्मा, नारायण गौर और सौरभ गौर आदि सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता के शेष दो फाइनल राउंड शुक्रवार को खेले जाएंगे, जिसके बाद विजेता टीम का फैसला होगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...