Saturday, April 11, 2026
HomeखेलKanpur : बिना मैच रैफरी के हो रहा सिंदूर कप

Kanpur : बिना मैच रैफरी के हो रहा सिंदूर कप

Kanpur । ग्रीनपार्क में रविवार को खेले जाने वाले सासंद और सेना एकादश के मैच में जहां बीसीसीआई के अंपायर व स्कोरर लगाये गये हैं वहीं मैच रैफरी की जिम्मेदारी किसी को सौंपी ही नहीं गयी।

 

 

 

 

बारिश के कारण जब मैच के आयोजन पर संशय के बादल छाये हुए हैं तो ऐसी स्थिति में सभी मैच रैफरी के फैसले का इंतजार करते हुए स्टेडियम में अपनी कुर्सियों पर डटे हैं। हालांकि जब मैच रैफरी के लिए पूछा गया तो पता चला कि इस मैच में किसी को भी ऐसी जिम्मेदारी ही नहीं सौपी गयी है।

 

 

 

 

गौरतलब है कि आयोजकों ने यूपीसीए से इस मैच के लिए ग्राउंड, लाइट, अंपायर व स्कोरर की मांग की थी, जिसे पूरा कर लिया गया था। इस मैच में अनुराग राठौर, अंकित तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, सतीश पाण्डेय अपंयारिंग में तथा रामजी तिवारी व आशुतोष बाजपेई स्कोरिंग में शामिल हैं।

 

 

 

 

फ्लड लाइट में भी यूपीसीए के खर्च हो गये 90 हजार
कानपुर। सासंद और सेना एकादश के मध्य रविवार को ग्रीनपार्क की दूधिया रोशनी में टी-20 मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले यहां की फ्लड लाइट की टेस्टिंग जब की गयी तो एक पोल का रिले खराब मिला। जिसे सही कराने के लिए यूपीसीए के 90 हजार रुपये भी खर्च हो गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!