Wednesday, April 29, 2026
HomeखेलKanpur : सिमरन-तन्विका का जलवा, संदीप मित्तल की सेंचुरी से पीएसी क्लब...

Kanpur : सिमरन-तन्विका का जलवा, संदीप मित्तल की सेंचुरी से पीएसी क्लब जीता

Kanpur। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में वंडर वुमंस ने बीवीएस को 18 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में पीएसी क्लब ने डायमंड क्लब को पांच विकेट से मात दी। तीसरे मैच में फ्रेंड्स यूनियन ने गोल्डन स्पोर्टिंग 10 विकेट हराया।

श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में वंडर वुमंस की टीम ने 40 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। टीम से सिमरन भाटी ने 60 रन, आयुषी सिंह ने 34 रन, माही राजपूत ने 26 व नेहा वर्मा ने 20 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अरशन अली ने दो और सुमित यादव ने एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में बीवीएस की पूरी टीम 39.2 ओवर में 178 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से शोभित वर्मा ने 68, अंश शंखवार ने 60 रन की पारियां खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। तो गेंदबाजी में तन्विका गुप्ता ने तीन, प्रियंका चौरसिया, निष्ठा गंगवार ने दो-दो, प्रियांशी सिंह व सिमरन भाटी ने एक-एक विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में डायमंड क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में छह विकेट पर 232 रन बनाए। टीम से आदर्श तिवारी ने 70 रन, अंशुमन शुक्ला ने 60 रन, आदर्श सिंह व एकलव्य कटियार ने 31-31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनुज मिश्रा व आदर्श ने दो-दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएसी क्लब ने 28.3 ओवर में पांच विकेट पर 235 रन बनाकर मैच जीता। जीत में संदीप मित्तल ने 124 रन, आयुष पांडे ने 40 रन बनाए, तो गेंदबाजी में संदीप पटेल व दिव्यांश यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। सप्रू मैदान पर खेले गए तीसरे मुकाबले में गोल्डन स्पोर्टिंग की पूरी टीम 28 ओवर में मात्र 77 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से तेजप्रताप सिंह ने सर्वाधिक 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य सिंह ने पांच, अविनाश कुमार ने दो विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंड्स यूनियन ने 7.3 ओवर में बिना कोई विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में पार्थ सप्रू ने नाबाद 49 रन व विशेष कुशवाहा ने नाबाद 13 रन बनाए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!