Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित वुमंस टैलेंट हंट क्रिकेट लीग के तहत कमला क्लब मैदान पर मुकाबला खेला गया। इसमें केसीए ग्रीन एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केसीए येलो एकादश को 117 रन से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए ग्रीन एकादश ने 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 228 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से श्वेता वर्मा ने 56 रन, काव्या बंदोह ने 52 रन और सिमरन भाटी ने नाबाद 51 रन की उम्दा पारी खेली। तो गेंदबाजी में वर्षा ने तीन को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए येलो एकादश की टीम 26.3 ओवर में 111 रन पर सिमट गई।
आयुषी सिंह ने 26 रन और सिद्धी सिंह ने 21 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका। तो गेंदबाजी में सिम्मी थापा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर चार विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।


