Thursday, March 26, 2026
HomeखेलKanpur : सिद्दी सिंह की घातक गेंदबाजी, केसीए इलेवन फाइनल में

Kanpur : सिद्दी सिंह की घातक गेंदबाजी, केसीए इलेवन फाइनल में

Kanpur।  लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रथम रा​धिका सिंह स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच गुरुवार को खेला गया। इसमें केसीए इलेवन ने इलाहाबाद वुमंस विंग्स को चार विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

#kanpur

लखनऊ ​स्थित सेज क्रिकेट मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में इलाहाबाद वुमंस विंग्स ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन बनाए। टीम से कात्यानी पाठक ने 33, आस्था मिश्रा ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में केसीए इलेवन की ओर से सिद्दी सिंह ने तीन, गरिमा यादव ने दो और सिद्दी मिश्रा ने एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अंजली रावत 65 रन, तृ​प्ति सिंह 18 रन की बदौलत केसीए इलेवन ने 23.3 ओवर में छह विकेट पर 139 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इलाहाबाद वुमंस विंग्स की ओर से गेंदबाजी में मीनाक्षी यादव ने दो और वानी शुक्ला ने एक विकेट अपने नाम किया। तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने के लिए सिद्दी सिंह को वुमंस ऑफ द मैच का ​खिताब अपने नाम किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...