Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : सिद्धार्थ सिन्हा की शानदार पारी, कपिल क्रिकेट एकेडमी की बड़ी...

Kanpur : सिद्धार्थ सिन्हा की शानदार पारी, कपिल क्रिकेट एकेडमी की बड़ी जीत

Kanpur । केसीए की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के
मैच में कपिल क्रिकेट एकेडमी ने ​शिवा क्रिकेट एकेडमी को 79 रन से पराजित किया।सिद्धार्थ सिन्हा ने 91 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कपिल क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 235 रन बनाए। टीम की ओर से सिद्धार्थ सिन्हा ने 91 व आरव यादव ने 70 रन की अर्द्धशतकीय पारियां खेली, तो गेंदबाजी में ​विशेष अ​ग्निहोत्री ने चार विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ​शिवा क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 33 ओवर में
156 रन पर सिमट गई।

  • टीम की ओर से विशेष अ​ग्निहोत्री ने 76 रन की अर्द्धशतकीय पारी भी टीम को जीत न दिला सकी। तो गेंदबाजी में स्कंद सेंगर, कबीर यादव, मो. हन्जला व
    सिद्धांत बाजपेयी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन
    के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...