Tuesday, May 26, 2026
HomeखेलKanpur : ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग में सिद्धांत सेठ का स्वर्णिम रिकॉर्ड

Kanpur : ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग में सिद्धांत सेठ का स्वर्णिम रिकॉर्ड

Kanpur। हरियाणा के करनाल में ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2026 चैंपियन​शिप 23 से 27 मई तक हो रही है। इसमें कानपुर नगर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सिद्धांत सेठ ने 88 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नया रिकॉर्ड कायम किया। प्रतियोगिता में सिद्धांत ने 120 किलोग्राम स्नैच और 160 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया।

इससे पहले वह वर्ष 2023 में भी नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। निरंतर ड्यूटी के बावजूद ट्रायल में हिस्सा लेकर उन्होंने यूपी पुलिस टीम के कई मजबूत खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए टीम में अपनी जगह बनाई। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया, इससे पहले 89 भार वर्ग में पिछला रिकाॅर्ड 158 किलोग्राम वजन उठाने का रिकाॅर्ड था, जो सिद्धांत सेठ ने तोड़ दिया।

उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग और खेल जगत में खुशी की लहर है। सिद्धांत ने अपनी सफलता का श्रेय डीसीपी हेड क्वार्टर दिनेश त्रिपाठी, एडीसीपी लाइंस शिवा सिंह और पीटीआई अश्विनी बाथम के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...