Saturday, September 5, 2026
HomeखेलKanpur : शटलरों ने मेरठ में जमाई धाक, कानपुर को दिलाए तीन...

Kanpur : शटलरों ने मेरठ में जमाई धाक, कानपुर को दिलाए तीन पदक

सान्विका गुप्ता ने एकल और युगल में जीता रजत, शार्दूल-कंदर्प की जोड़ी ने कांस्य पर जमाया कब्जा

Kanpur । मेरठ में आयोजित सब-जूनियर यूपी स्टेट मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट में कानपुर के युवा शटलरों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। 29 अगस्त से दो सितंबर तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग की प्रतियोगिता में सान्विका गुप्ता, शार्दूल खत्री और कंदर्प खत्री ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर-15 बालिका एकल में द चिंटल्स स्कूल की सान्विका गुप्ता ने शानदार खेल दिखाते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। इसके बाद बालिका युगल में झांसी की आरुषि गर्ग के साथ जोड़ी बनाकर भी सान्विका ने दूसरा स्थान हासिल किया। दो अलग-अलग वर्गों में पदक जीतकर उन्होंने कानपुर की महिला बैडमिंटन प्रतिभा की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। अंडर-15 बालक एकल में दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर के शार्दूल खत्री ने कांस्य पदक जीता। इस वर्ग में प्रदेशभर के 256 खिलाड़ियों ने चुनौती पेश की। वहीं बालक युगल में शार्दूल ने कंदर्प खत्री के साथ मिलकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा में प्रदेश की 64 जोड़ियों ने हिस्सा लिया। कानपुर बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, चेयरमैन मनोज पांडेय, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, संदीप जैन, महीप सक्सेना, कार्यकारी सचिव आशुतोष सत्यम झा, सौरभ श्रीवास्तव और आशीष गौर ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों राहुल शुक्ला, रवि कुमार दीक्षित और मोहम्मद रूमान को बधाई दी और भविष्य में ऐसे ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक लाने की शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...