Saturday, February 14, 2026
HomeखेलKanpur : शुभांग की शानदार गेंदबाजी से ज्ञान टाइगर्स बने चैंपियन

Kanpur : शुभांग की शानदार गेंदबाजी से ज्ञान टाइगर्स बने चैंपियन

Kanpur । कानपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसायटी (केसीएएस) की ओर से स्व. शकुंतला श्रीवास्तव मेमोरियल टी-20 लीग का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। इसमें ज्ञान टाइगर्स ने रेवेंजर्स को 16 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

कैंट स्थित ओईएफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में ज्ञान टाइगर्स ने 20 ओवर में 170 रन बनाए। टीम से शिड ने 68 रन प्रबल व अंकित ने 19-19 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में आकाश ने तीन, मंयक द्विवेदी व प्रखर गुप्ता ने दो-दो, रवि गुप्ता ने एक को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेवेंजर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 154 रन ही बना सकी।

टीम से रवि गुप्ता ने 44, श्रेयांश ने 37 रन की संघषपूर्ण पारी खेली, तो गेंदबाजी में शुभांग ने चार, गौरांग व गगन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच शुभांग को चुना गया। विजेताओं को विधायक महेश त्रिवेदी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नितिन कुमार ओमर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...