Wednesday, April 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : श्री श्याम महोत्सव 28 को,कल निकलेगी निशान ध्वज यात्रा

Kanpur : श्री श्याम महोत्सव 28 को,कल निकलेगी निशान ध्वज यात्रा

Kanpur । श्री श्याम बिहारी कृपा मण्डल अपना सप्तम श्री श्याम महोत्सव मना रहा है।यह जानकारी पत्रकार वार्ता में मंडल पदाधिकारियों ने देते हुए बताया कि श्री श्याम बिहारी कृपा मण्डल (रजि.) दो दिवसीय श्याम महोत्सव मना रही है।प्रथम दिवस 26 दिसम्बर को श्याम निशान ध्वज यात्रा अपराहन 1 बजे निकालेगी जिसमें श्याम बाबा के तीन सौ एक भक्त निशान ध्वज लेकर चलेंगे।

निशान यात्रा का विशेष आकर्षण मुम्बई का लोकप्रिय पी.एस. एम. बैण्ड की सोलह सदस्य दल आ रहा है यह बैण्ड महाराष्ट्र में बड़े धार्मिक आयोजनों में बजाया जाता है जिसमें कि श्री गणेश जी, राम दरबार श्याम बाबा की व बिहारी जी की झाँकी रहेगी। पूरे निशान यात्रा मार्ग में श्याम प्रभू का गुणगान करने हुये भक्त चलेंगे। यात्रा का विश्राम फील खाना श्याम मन्दिर में होगा।

मुख्य उत्सव नव वर्ष की पूर्व 28 दिसम्बर रविवार को नानाराव पार्क, फूलबाग, में श्याम प्रभू का आलौकिक श्रृंगार कलकत्ता से आये विशेष फूलों के द्वारा किया जायेगा अखण्ड ज्योति प्रजलित कर बाबा को छप्पन भोग अर्पित कर श्रृंगार दर्शन होंगे।

तत्पश्चात् भक्ति रस की गंगा समस्तीपुर से रेशमी शर्मा, कलकत्ता से सौरभ शर्मा, कोमल तिवारी, कुमार श्रृवण, श्याम जी मित्र मण्डल, श्याम जी महिमा प्रचार मण्डल, श्री श्याम जी सखा मण्डल आदि सुप्रसिद्ध भजन गायक अपने मनमोहक भजनों से बाबा के भक्तों को झूमने में मजबूर करेंगे।

सातवें वार्षिक उत्सव में अपराहन 12 बजे से विशाल रक्तदान शिविर एवं हेल्थ चेकअप शिविर का भी आयोजन किया किया जाएगा।पत्रकार वार्ता संस्था के संस्थापक राम जी गुप्ता, नीरज ओमर, अध्यक्ष मनीष केसरवानी, महामंत्री आशीष जायसवाल, विजय ओमर, मीडिया सहयोजक ज्ञानेन्द्र विश्नोई व मीडिया प्रभारी यश ओमर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!