एसकेएमके अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में छह मुकाबले, केडी, समाथ, हन्ना, मोरिया और रचित एकादश भी विजयी
Kanpur। प्रथम एसकेएमके अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को छह मुकाबले खेले गए। नवाबगंज स्थित kanpur। वीएसएसडी कालेज मैदान में चैलेंजर्स एकादश ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में बालाजी एकादश 134 रन ही बना सका और चैलेंजर्स एकादश ने 24 रन से जीत हासिल की। मैच में 78 रन बनाने वाले श्रेयांश मैन आफ द मैच चुने गए। दूसरे मुकाबले में सेजर्स एकादश को केडी एकादश ने सात विकेट से शिकस्त दी।
लीग के तीसरे मुकाबले में समाथ एकादश ने पटेल एकादश को तीन विकेट से और चौथे मुकाबले में हन्ना एकादश ने सात विकेट से मैवेरिक्स एकादश को हराया। लीग में खेले गए अन्य मुकाबलों में मोरिया एकादश ने आनंदेश्वर एकादश को छह विकेट से और रचित एकादश ने 62 रन से प्रयाग एकादश को हराया।


