Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : शिवपुरी एकेडमी और वालिया हेल्थकेयर ने जीते मैच

Kanpur : शिवपुरी एकेडमी और वालिया हेल्थकेयर ने जीते मैच

Kanpur ।डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से नागेंद्र स्वरूप स्मारक कानपुर प्रीमियर लीग का बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में डीएवी मैदान पर कपिल इलेवन की पूरी टीम 9.5 ओवर में मात्र 49 रन पर सिमट गई। जिसमें अकिंत ने सर्वाधिक 10 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रुद्रांश और रोहित  ने चार-चार विकेट चटकाए। जवाब में शिवपुर एकेडमी ने 8.1 ओवर में 1 विकेट पर 50 रन बनाकर मैच नौ विकेट से जीता।
जीत में यश ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में गौरव ने एक विकेट झटका। डीएवी मैदान पर दूसरे मैच में डायनेमिक क्लब की पूरी टीम 17.1 ओवर में 85 रन बनाए। जिसमें अनुभव ने 32 रन जोड़े, तो  गेंदबाजी में अफक और शानू ने दो-दो को आउट किया। जवाब में वालिया हेल्थकेयर ने 11.4 ओवर में दो विकेट पर 86 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीता। जीत में यजुवेंद्र ने 34 व कैफ ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विशाल उमराव ने दो
को आउट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...