Kanpur । केसीए की ओर से वुमंस टैलेंट हंड क्रिकेट लीग में केसीए रेड एकादश ने केसीए पिंक एकादश को पांच विकेट से पराजित किया। जीत में शिवी सिंह ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। जरीब चौकी स्थित कमला क्लब मैदान पर खेले गए मुकाब ले में केसीए पिंक एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन बनाए।
टीम की ओर से नेहा वर्मा ने 49, प्रियांशी सिंह ने 47 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वर्षा शर्मा व दीक्षा कुशवाहा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए केसीए रेड एकादश ने 32.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 142 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
जीत में शिवी सिंह ने नाबाद 61 रन की अर्द्धशतकीय पारी व शिबू सिह पाल ने 35 रन, रिशू वर्मा ने 19 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में लक्ष्मी, सिया ने दो-दो विकेट चटकाए। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।


