Kanpur । 70वीं जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को ओईएफ इंटर कालेज में हुआ। जिसमें जीएनके कालेज में शिवेंद्र राजपूत और ओईएफ की सानिया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संयुक्त चिकित्सालय डॉ लाल द्वारा किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उमाशंकर प्रसाद, संदीप चौहान, एस.बी.एस. सेंगर उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहित दुबे, आयोजन सचिव एसके तिवारी, अविचल पाठक, इस्माइल, सत्य प्रकाश तिवारी, हरिकिशन शुक्ला, अनुष्का गुप्ता मौजूद रहे।


