Thursday, April 23, 2026
HomeखेलKanpur : शिवांश की घातक गेंदबाज़ी, लक्ष्मी हजारिया एकादश की आसान जीत

Kanpur : शिवांश की घातक गेंदबाज़ी, लक्ष्मी हजारिया एकादश की आसान जीत

Kanpur । अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए दो मुकाबलों में लक्ष्मी हजारिया और सकर एकादश ने जीत हासिल की। डीएवी मैदान फूलबाग में हुए पहले मुकाबले में दिनेश मिश्रा एकादश के 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 98 रन के जवाब में लक्ष्मी हजारिया एकादश ने लक्ष्य को 15वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

मैच में तीन विकेट लेने वाले शिवांश मैन आफ द मैच चुने गए। लीग के दूसरे मुकाबले में रामा मिश्रा एकादश ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। जवाब में सकर एकादश ने अंतिम ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लीग में लगातार तीसरी जीत हासिल की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!