Friday, June 5, 2026
HomeखेलKanpur : शिवांश की घातक गेंदबाजी, रमा मिश्रा इलेवन ने 86 रन...

Kanpur : शिवांश की घातक गेंदबाजी, रमा मिश्रा इलेवन ने 86 रन से दर्ज की बड़ी जीत

Kanpur । समर कप नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में रमा मिश्रा इलेवन ने लक्ष्मी हजारिया इलेवन को 86 रन से मात दी। फूलबाग ​स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में रमा मिश्रा इलेवन की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन बनाए। टीम से आरव यादव ने 39 रन व मानस पटेल ने 33 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में ​शिवम ठाकुर व प्रिंस ने दो-दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मी हजारिया इलेवन की पूरी टीम 12.4 ओवर में 59 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से युग पाल ने सर्वा​धिक 22 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में ​शिवांश ने पांच और अमन बाथम ने दो विकेट अपने नाम किए। पांच विकेट लेने वाले ​शिवांश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...