Kanpur । रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें कानपुर क्रिकेट एकेडमी ने आरपीसी एकेडमी को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल में कानपुर क्रिकेट एकेडमी का सामना कपिल क्रिकेट कोचिंग सेंटर एकेडमी से होगा।
जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में आरपीसी एकेडमी ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 82 रन बनाए।
टीम से अभिक जेफ ने नाबाद 36 रन, आयुष निषाद ने 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवांश राय ने तीन, प्रखर अवस्थी ने एक को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर क्रिकेट एकेडमी ने 12.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में अनिरुद्ध सिंह ने नाबाद 37 रन व सचिन सोनकर ने नाबाद 31 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में एकमात्र विकेट तनय बाजपेयी ने अपने नाम किया। तीन विकेट लेने वाले खिलाड़ी शिवांश राय को क्रिकेट करन पांडे ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब प्रदान किया।


