जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में स्वास्तिक ने ओलिवर ब्राउन को 9 विकेट से हराया, मेपलवुड ने लिवरपूल इलेवन को 12 रन से दी मात
Kanpur । जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में स्वास्तिक इंटरनेशनल और मेपलवुड इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में स्वास्तिक इंटरनेशनल ने ओलिवर ब्राउन को 9 विकेट से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में मेपलवुड इलेवन ने लिवरपूल इलेवन को 12 रन से शिकस्त दी।
किदवईनगर स्थित के-साउथ (बी) मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ओलिवर ब्राउन की टीम 25 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। टीम के कप्तान अर्नव कटियार ने शानदार शतक लगाते हुए 100 रन बनाए और अकेले संघर्ष किया। स्वास्तिक इंटरनेशनल की ओर से उत्कर्ष, हर्षवर्धन, विशाल सिंह, आद्विक सचान और यश पाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वास्तिक इंटरनेशनल ने महज 13.2 ओवर में 128 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान शिवांश प्रताप सिंह ने नाबाद 97 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि आदित्य शर्मा 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। शानदार बल्लेबाजी के लिए शिवांश प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला के-साउथ (ए) मैदान पर खेला गया, जहां मेपलवुड इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट पर 169 रन बनाए।
नमन भारद्वाज ने 87 रन की आकर्षक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। निशांत पाल ने 24 और कप्तान कार्तिक शुक्ला ने 13 रन का योगदान दिया। लिवरपूल इलेवन की ओर से शिवांश सिंह ने चार, मोहम्मद आरिश ने तीन और सम्राट सिंह ने एक विकेट लिया।
जवाब में लिवरपूल इलेवन की टीम 25 ओवर में 6 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। प्रिंस यादव ने 74 रन, सार्थक अग्रवाल ने 29 रन और अद्विक मिश्रा ने नाबाद 43 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मेपलवुड इलेवन के लिए तेजस ठाकुर ने दो विकेट लिए, जबकि अर्पण सिंह बघेल, आयोग यादव और आदर्श प्रजापति को एक-एक सफलता मिली।मैच में 87 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले नमन भारद्वाज को प्लेयर ऑफ द मैच सम्मान से नवाजा गया।


