Tuesday, April 21, 2026
HomeखेलKanpur : शिवम का तूफानी शतक, जेम्स एकादश ने रेड को 108...

Kanpur : शिवम का तूफानी शतक, जेम्स एकादश ने रेड को 108 रन से रौंदा

Kanpur। गोल्ड कप में मंगलवर को खेले गए मुकाबले में शिवम की शतकीय पारी से कानपुर जेम्स एकादश ने कानपुर रेड को 108 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर जेम्स एकादश ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इसमें शिवम शर्मा ने 111 रनों की शतकीय पारी खेली।

साहिल ने 61 और मनिंदर ने 46 रन बनाकर टीम को मजबूत किया। जवाब में कानपुर रेड एकादश निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 147 रन ही बना सकी। वेद ने 59 रनों की जुझारू पारी खेली। गेंदबाजी में कामर्शियल के विकास और मनिंदर ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!