Friday, February 27, 2026
HomeखेलKanpur : शिवम और तरुण ने बल्ले और गेंद से ढाया कहर...

Kanpur : शिवम और तरुण ने बल्ले और गेंद से ढाया कहर जीता बैंकिंग लीजेंड्स और बीयूपीबी कानपुर किंग्स

Kanpur । ऑल बैंकर्स क्रिकेट लीग (एबीसीएल) में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में बैंकिंग लीजेंड्स ने यूबीआई हीरोज कानपुर को 89 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में बीयूपीबी कानपुर किंग्स ने कानपुर वारियर्स पीएनबी को 71 रन से मात दी।
#kanpur
पीएसी मैदान पर पहले मैच में बैकिंग लीजेंड्स ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 211 रन बनाए। इसमें
कोमल सिंह ने 51,शिवम पाण्डेय ने 50 रन की पारी खेली,तो गेंदबाजी में जतिन ने तीन,सुनील सिंह, अभिजीत ठाकुर ने दो-दो और रोहित शर्मा ने एक को आउट किया।
जवाब में यूबीआई हीरोज कानपुर ने निर्धारित 19.2 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 122 रन ही बनाए।इसमें नितिन ने सर्वाधिक 19 रन बनाए,जो गेंदबाजी में दीपांशु,शिवम पाण्डेय ने दो-दो,वेदांत सिंह, शशांक,प्रदीप व प्रखर ने एक-एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच शिवम पाण्डेय को चुना गया।
एवरेस्ट मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में बीयूपीबी कानपुर किंग्स ने 25 ओवर में सात विकेट पर 198 रन बनाए।इसमें कार्तिक पाण्डेय ने 65 व तरुण सिंह ने 34 रन बनाए,तो गेंदबाजी में अनुराग ने तीन, मनोज दुबे ने दो को आउट किए। जवाब में कानपुर वारियर्स पीएनबी की पूरी टीम 19.5 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई।
इसमें रोहित हजारिया ने सर्वाधिक 47 रन बनाए,तो गेंदबाजी में तरुण सिंह ने तीन, मनीष कुमार व पारुल ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच तरुण सिंह को चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...