Saturday, April 18, 2026
HomeखेलKanpur : शिवाजी हाउस बना फुटबॉल चैंपियन, महाराणा प्रताप हाउस को 4-0...

Kanpur : शिवाजी हाउस बना फुटबॉल चैंपियन, महाराणा प्रताप हाउस को 4-0 से हराया

सीएसजेएमयू की इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता में 132 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पीयूष पनिका बेस्ट डिफेंडर

Kanpur । छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सत्र की अंतिम इंट्राम्यूरल फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को हुई। इसमें शिवाजी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में महाराणा प्रताप हाउस को 4-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा और सौरभ तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टॉस के साथ किया। प्रतियोगिता में विभाग के चारों हाउस के करीब 132 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाइनल मुकाबले में शिवाजी हाउस ने एकतरफा खेल दिखाते हुए महाराणा प्रताप हाउस को कोई मौका नहीं दिया और 4-0 से जीत दर्ज की।

इससे पहले सेमीफाइनल में शिवाजी हाउस ने आजाद हाउस को 1-0 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में महाराणा प्रताप हाउस ने भगत सिंह हाउस को 1-0 से पराजित किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन में पीयूष पनिका को बेस्ट डिफेंडर, प्रशांत प्रताप सिंह को बेस्ट अटैकर और प्रत्यूष त्रिपाठी को बेस्ट गोलकीपर चुना गया। इस अवसर पर इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा, सौरभ तिवारी समेत अन्य शिक्षक और प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!