Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : शिव सेना ने पुष्पा को पराजित कर जेकेपीएल ट्रॉफी पर किया...

Kanpur : शिव सेना ने पुष्पा को पराजित कर जेकेपीएल ट्रॉफी पर किया कब्जा

Kanpur । जेसीआई कानपुर की ओर से जेकेपीएल-5 का आयोजन 26 से 31 मार्च तक आर्यनगर ​स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के पालिका स्टेडियम में हुआ। इसमें जेसीआई कानपुर की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। पालिका स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल मैच में ​शिवसेना टीम ने ग्राजिया जाइंट्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
#kanpur
तो दूसरे सेमीफाइनल मैच में पुष्पा टीम ने जिंदल स्टील टीम को 39 रन से हराकर फाइनल में जगह बनायी। इसके फाइनल में ​शिव सेना टीम ने पुष्पा टीम को 52 रनों से पराजित कर ट्रॉफी जीती। श्रेष्ठ बल्लेबाज ऑफ द सीरीज मयंक अग्रवाल, श्रेष्ठ गेंदबाज ऑफ द सीरीज गोपाल गुप्ता, श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक निरंजन नोटानी व मैन ऑफ द सीरीज कमल परमानी को चुना गया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
#kanpur
संचालन मंजुल गुप्ता, नितिन जैन, हर्ष नॉवल, सिद्धार्थ शर्मा ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष अमरीश सिंह सेंगर, सचिव मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल,
सुनील गुप्ता, अमित अग्रवाल, भारत पारीख, गौरव कनौडिया आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...