Monday, August 3, 2026
HomeकानपुरKanpur : उन्नाव से लाती थी गांजा, कानपुर में बनाती थी पुड़िया......

Kanpur : उन्नाव से लाती थी गांजा, कानपुर में बनाती थी पुड़िया… 19 वर्षीय युवती की गिरफ्तारी से खुला नशे का खेल


1.055 किलो गांजा बरामद, पहले भी एनडीपीएस एक्ट में दर्ज है मुकदमा; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस


Kanpur।  चकेरी पुलिस के हत्थे चढ़ी 19 वर्षीय युवती की गिरफ्तारी ने शहर में चल रहे गांजा तस्करी के नेटवर्क की एक और परत खोल दी। पुलिस ने उसके पास से 1.055 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ में युवती ने खुलासा किया कि वह उन्नाव से गांजा खरीदकर कानपुर लाती थी और यहां उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अलग-अलग इलाकों में बेचती थी।


घटना सोमवार को नेहरू ग्राउंड के पास हुई, जहां चकेरी पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवती पुलिस को देखकर घबराई और भागने का प्रयास करने लगी। शक होने पर महिला पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके बैग से 1.055 किलो गांजा बरामद हुआ।


पूछताछ में उसकी पहचान काजीखेड़ा, लाल बंगला निवासी रूबी (19) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, उसने बताया कि वह उन्नाव से गांजा लाकर यहां छोटी-छोटी पुड़िया तैयार करती थी और उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाती थी। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है।


चकेरी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उन्नाव से गांजा उपलब्ध कराने वाले लोग कौन हैं और कानपुर में इसका वितरण किन-किन लोगों के माध्यम से किया जा रहा था।

अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार युवती से मिली जानकारी के आधार पर पूरे सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...