Wednesday, July 22, 2026
HomeखेलKanpur : शौर्यदीप के हरफनमौला खेल से सिंधिया वारियर्स की रोमांचक जीत

Kanpur : शौर्यदीप के हरफनमौला खेल से सिंधिया वारियर्स की रोमांचक जीत

Kanpur । प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए पहले मुकाबले में सिं​धिया वारियर्स ने स्पार्क इंटरनेशनल को रोमांचक मैच में दो विकेट से मात दी। दूसरे मैच में कानपुर वारियर्स ने नाइट स्कैचर्स जूनियर्स को पांच रन से पराजित किया।

कल्याणपुर स्थित मंटोरा मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले सिं​धिया वारियर्स की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 170 रन बनाए। टीम से सम्राट सिंह ने 36 रन, शौर्यदीप ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सूरज यादव, अ​भिषेक व ​शिवांश सिंह ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में स्पार्क इंटरनेशनल की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 168 रन ही बना सकी।

टीम से पृथ्वीराज ने नाबाद 95 रन की संघषपूर्ण पारी खेली व आदित्य ने 34 रन बनाए, लेकिन टीम जीत न सकी, तो गेंदबाजी में हर्ष, सचिन, शौर्यदीप व सार्थक सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच शौर्यदीप पांडे को चुना गया। कल्याणपुर स्थित मंटोरा मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में कानपुर वारियर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाए।

टीम से ​शिवांश ने 38, विकास सिंह ने 34 व आशुतोष ने 27 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में हेमंत ने तीन, शुभराज ने दो व ओम शर्मा ने एक को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट स्कैचर्स जूनियर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

टीम से युवराज सिंह ने 32, ओम शर्मा ने 30, आर्यन साहू ने नाबाद 27 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। तो गेंदबाजी में अब्बस अली, तरुणदीप व युवराज गुप्ता ने दो-दो विकेट, विकास सिंह ने एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच विकास सिंह को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...