Sunday, June 28, 2026
HomeखेलKanpur : शाश्वत और अथर्व ने जीती जूनियर शतरंज की बाजी

Kanpur : शाश्वत और अथर्व ने जीती जूनियर शतरंज की बाजी

Kanpur। कानपुर चेस एसोसिएशन की ओर से गोविंदनगर ​स्थित वैदिक धर्म सभा में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। छह राउंड तक चली प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग में क्रमश: शाश्वत और अथर्व सोनवानी चैंपियन बनें।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी बाल गोविंद अवस्थी ने विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

#kanpur

कार्यक्रम में आयोजक आलोक गुप्ता, कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव, मुख्य निर्णायक प्रशंसा वर्मा व सहायक निर्णायक अजीत कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम::अंडर-14 बालक वर्ग में शाश्वत सिंह (4.5 अंक) के साथ प्रथम, विनायक त्रिपाठी (4.5 अंक) द्वितीय और अभिजीत गोरहा (4 अंक) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में समृद्धि वर्मा (4 अंक) प्रथम, आकृति गुप्ता (4 अंक) द्वितीय और काशवी गुप्ता (4 अंक) तृतीय रहीं।

अंडर-19 बालक वर्ग में अथर्व सोनवानी (6 अंक) प्रथम, कृष्ण पी. ठाकुर (5 अंक) द्वितीय और वेदांत शुक्ला (4 अंक) तृतीय रहे, तो बालिका वर्ग में परीशा अवस्थी (3.5 अंक) के साथ पहले, स्वस्तिका कुमारी (3 अंक) दूसरे और आद्या पांडे (3 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...