Tuesday, May 19, 2026
HomeखेलKanpur : शहवाज का तूफानी शतक, फ्रेंड्स क्लब ने 85 रन से...

Kanpur : शहवाज का तूफानी शतक, फ्रेंड्स क्लब ने 85 रन से जीता मुकाबला

Kanpur । केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए पहले मैच में फ्रेंड्स क्लब ने गोल्डन स्पोर्टिंग को 85 रन से मात दी। दूसरे मैच में फ्रेंड्स स्पोर्टिंग क्लब ने सिटी क्लब को 152 रन के बड़े अंतर से हराया। तीसरे मैच में बीसीए ने नेशनल यूथ को चार विकेट से पराजित किया।

श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर पहले मुकाबले में फ्रेंड्स क्लब ने 38 ओवर में पांच विकेट पर 265 रन बनाए। टीम से शहवाज ने नाबाद 155 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि अभिजीत कुमार ने 42 जोड़े, तो गेंदबाजी में सौम्या पाल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की टीम 36.4 ओवर में 180 रन पर सिमट गई। राज सिंह ने 49, यश पांडे ने 41 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अभिजीत कुमार और मोहम्मद हसन ने तीन-तीन विकेट झटके। जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर दूसरे मैच में फ्रेंड्स स्पोर्टिंग क्लब ने पांच विकेट पर 260 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उत्कर्ष यादव ने शानदार 109 रन बनाए, जबकि भानु प्रताप ने 66 रन का योगदान दिया। जवाब में सिटी क्लब की टीम 23.2 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई।

प्रियांशु गुप्ता ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, तो गेंदबाजी में भानु प्रताप ने चार विकेट, रोहित कमल ने तीन और उत्कर्ष यादव ने दो विकेट हासिल किए। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर तीसरे मुकाबले में नेशनल यूथ ने नौ विकेट पर 234 रन बनाए।

दिव्यांशु पांडे ने 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि आरूष कश्यप ने 50 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रामरतन और बलराम सिंह ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बीसीए ने 33.1 ओवर में पांच विकेट पर 238 रन बनाकर जीत दर्ज की। जीत में फरवीन अली ने 103 रन और शिवांश शर्मा ने 58 रन की अहम पारी खेली, तो गेंदबाजी में शौर्य ने दो को आउट किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...