Wednesday, January 14, 2026
HomeखेलKanpur : सेवा पखवाड़ा और खेल महोत्सव 13 अक्तूबर से शुरू

Kanpur : सेवा पखवाड़ा और खेल महोत्सव 13 अक्तूबर से शुरू

 

Kanpur । चौधरी हरमोहन सिंह यादव जी (पूर्व सांसद) की पुण्य स्मृति में,उनकी 104वीं जयंती 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को चौ. हरमोहन सिंह यादव जनकल्याण समिति द्वारा “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मनाई जाएगी। समिति के संरक्षक चौ. सुखराम सिंह यादव जी (पूर्व सभापति, विधान परिषद उत्तर प्रदेश/सांसद) के आह्वान पर, यह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मोहित यादव जी के नेतृत्व में 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक संपन्न होगा।

इस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक व रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी,जिनमें शामिल हैं।

  • खेल प्रतियोगिताएं (बालक/बालिका वर्ग)
  • निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता
  • स्वच्छता अभियान
  • सेवादान उत्सव (अनाथालय, वृद्धाश्रम, बिरसा मुंडा वनवासी छात्रावास आदि में)
  • नशामुक्ति संकल्प यात्रा (यूथ मैराथन)
  • अन्य प्रेरणादायक कार्यक्रम

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में निम्नलिखित खेलों का आयोजन होगा:

  1. बास्केटबॉल – 11 बालक टीम, 6 बालिका टीम
  2. बैडमिंटन – 10 बालक टीम, 10 बालिका टीम
  3. क्रिकेट – 9 बालक टीम
  4. टेबल टेनिस – 5 बालक टीम, 3 बालिका टीम
  5. फुटबॉल – 10 बालक टीम

📍 उद्घाटन समारोह विवरण:

स्थान: सी.एच.एस. गुरुकुलम स्कूल, मोहनपुरम, मेहरबान सिंह का पुरवा, कानपुर
समय: प्रातः 10:00 बजे, दिनांक 13 अक्टूबर 2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...