Saturday, March 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : वरिष्ठ गायत्री साधक ओमप्रकाश सिंह की देह कन्नौज मेडिकल कॉलेज...

Kanpur : वरिष्ठ गायत्री साधक ओमप्रकाश सिंह की देह कन्नौज मेडिकल कॉलेज को दान

कन्नौज मेडिकल कॉलेज को मिली पांचवीं देह

Kanpur । जीवन भर गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में सामाजिक कुरीतियों से संघर्ष करते रहे ई ब्लॉक पनकी कानपुर निवासी 80 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह ने अंतिम सांस लेने के बाद अपनी देह भी समाज हित समर्पित कर एक इतिहास रच दिया, कल देर शाम एक संक्षिप्त बीमारी के चलते उनका घर में ही निधन हो गया, परिजनों ने देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर एवं महासचिव माधवी सेंगर को सूचना देकर देहदान संकल्प पूरा कराने का आग्रह किया।

#kanpur

सेंगर दंपति ने देह को कन्नौज मेडिकल कॉलेज को सौंपने का फैसला किया और आज 18 जनवरी को दोपहर बाद तिर्वा कन्नौज मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉ श्याम विनय शर्मा, डा उदित गंगवार, डॉ मेधा सिंह चौहान, डॉ अश्वनी पाल एवं डॉ मनीष कुमार ने देह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सम्मान सहित स्वीकार किया,देह समर्पण के समय मनोज सेंगर एवं माधवी सेंगर के साथ कन्नौज देहदान प्रभारी पo विनय दुबे दीपक जी मौजूद रहे।

हवन पूजन करने के बाद गायत्री परिजनों ने देह को किया विदा

#kanpur
कानपुर से देह को विदा करने से पहले बेटे आनंद, विवेक, बेटियां रागिनी एवं प्रज्ञा की उपस्थिति में गायत्री परिवार से राम चंद्र कटियार, सुभाष चंद्र गुप्ता, गोविंद बिहारी एवं बाबू नंदन यादव ने हवन पूजन करने के बाद ओम प्रकाश सिंह की पार्थिव देह को विदा किया, अभियान द्वारा यह कन्नौज मेडिकल कॉलेज को पांचवीं और पूरे प्रदेश की बात करें तो 293वीं देह दान कराई गई है,स्वo ओम प्रकाश सिंह जी पनकी पावर हाउस से सेवा निवृत्त होकर अपना पूरा जीवन गायत्री साधना में लगा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...