Tuesday, August 25, 2026
HomeखेलKanpur : एथलेटिक्स के वरिष्ठ मार्गदर्शक केएन तिवारी का निधन

Kanpur : एथलेटिक्स के वरिष्ठ मार्गदर्शक केएन तिवारी का निधन

Kanpur । जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व खेल जगत के वरिष्ठ पदाधिकारी केएन तिवारी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से शहर के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। तिवारी वर्ष 2006 से जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे।

एथलेटिक्स और अन्य खेलों के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वह करीब 35 वर्षों तक उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव और दस वर्षों तक नेशनल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे। इसके अलावा हैंडबॉल और खो-खो एसोसिएशन के सचिव के रूप में भी सेवाएं दीं।

वीएसएसडी कॉलेज कानपुर में प्रभारी शारीरिक शिक्षा के पद से सेवानिवृत्त हुए तिवारी ने खेल और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके बड़े पुत्र संदीप तिवारी यूपीसीए में वीडियो एनालिस्ट हैं, जबकि छोटे पुत्र हेमंत तिवारी रेलवे में ऑडिट ऑफिसर हैं। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...