Monday, September 28, 2026
HomeखेलKanpur : 30 को होगा कानपुर एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल

Kanpur : 30 को होगा कानपुर एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल

Kanpur । 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कानपुर टीम का चयन ट्रायल अब 30 सितंबर को होगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से ट्रायल दोपहर तीन बजे से आजाद नगर स्थित पंडित दीन दयाल विद्यालय में कराया जाएगा। 26 सितंबर को प्रस्तावित ट्रायल खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण नहीं हो सका था।

ट्रायल में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। अंडर-14 और अंडर-16 में ट्रायथलॉन ए, बी या सी में से किसी एक तथा किड्स जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेना अनिवार्य होगा। अंडर-16 वर्ग में पेंटाथलॉन के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

अंडर-14 में 28 अक्तूबर 2012 से 27 अक्तूबर 2014, अंडर-16 में 28 अक्तूबर 2010 से 27 अक्तूबर 2012, अंडर-18 में 28 अक्तूबर 2008 से 27 अक्तूबर 2010 और अंडर-20 में 28 अक्तूबर 2006 से 27 अक्तूबर 2008 के बीच जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे।

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप चार से छह अक्तूबर तक लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज स्टेडियम में होगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव डॉ. नरेश कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों से एएफआई यूआईडी के साथ ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की है। ट्रायल के दिन ही पंजीयन और एंट्री की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...